मंगेतर ने शादी से किया इनकार तो युवती ने दो मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक दुल्हन ने अपने मंगेतर की दहेज की मांग से परेशान होकर अपनी शादी के एक दिन पहले दो मंजिल मकान से कूदकर जान देने की कोशिश की। दुल्हन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित परिवार ने संबंधित थाने में तहरीर आरोपी पक्ष के लोगो पर कार्यवाही की मांग की है।

मंगेतर ने शादी से किया इनकार तो युवती ने दो मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश


शादी से एक दिन पहले लड़के पक्ष ने कहा नहीं हो सकती शादी

बताया जाता है कि शादी के कुछ दिन पहले से दूल्हे पक्ष की तरफ से दहेज की मांग शुरू हो गई । यह बात जब होने वाली दुल्हन को पता लगा तो उसने अपनी छत से छलांग लगा दी । इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। दुल्हन की बहन ने बताया कि उसका परिवार प्रेमनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से खराब है। लड़के पक्ष को पहले ही बता दिया था। लेकिन लड़के के जीजा ने लड़के को चढ़ाना शुरू कर दिया। लड़के के जीजा का कहना है कि वह अच्छी लड़की से और दहेज के साथ अपने साले की शादी करा देगा। लेकिन शादी से एक दिन पहले लड़का पक्ष शादी से मुकर गया जिसके चलते लड़की छत से कूद गई।

परिजनों ने लड़के पक्ष की पुलिस से की शिकायत

अन्य परिजनों के मुताबिक लड़की के पिता नंदू रिक्शा चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। लड़की की 7 जून को बरात पीलीभीत क्षेत्र के बरखेड़ा के रहने वाले पुत्र सौरभ से हुई थी। शादी की सभी तैयारियां परिवार के लोगों ने पूरी कर ली थी लेकिन अंतिम समय मे सौरभ के पिता उसके जीजा और परिवार के सदस्यों ने दहेज की मांग शुरू कर दी इस दौरान दहेज मांगने की बात दुल्हन को पता लगी तो उसने अपने ही घर की दो मंजिल छत पर चढ़कर छलांग लगा दी जिसके लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई । लड़की को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही लड़की के परिवार के लोगों की तरफ से थाना प्रेम नगर में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की तहरीर प्राप्त होते ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज