हर्ष फायरिंग के दौरान महिला को लगी गोली,आरोपी गिरफ्तार

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । आँवला थाने के गांव आसपुर में शादी समारोह की विदाई के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में महिला गोली लगने से घायल हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। वही मौके मिलते ही हर्ष फायरिंग का आरोपी भाग गया। जानकारी के मुताबिक रामविलास की 35 वर्षीय पत्नी विमला को रविवार को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसके घर वालों ने बताया कि कल रात गांव में ही रहने वाले गजराम की बहन की शादी थी और आज सुबह विदाई के समय विमला विदाई देखने के लिए गांव की महिलाओं के साथ गई थी। इसी दौरान गांव के रहने वाले मोहन ने नन्हे के हाथों में तमंचा थमा दिया। नन्हे ने तमंचे से हर्ष फायरिंग की और गोली विमला को लग गई। गोली लगने से विमला जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही विमला का पति रामविलास मौके पर पहुंचा और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया। घटना के बाद नन्हे और मोहन मौके से फरार हो गए। पुलिस उन्हें तलाशने में जुट गई। एसएसपी मीडिया सेल ने बताया कि आंवला थाना क्षेत्र में शादी समारोह कार्यक्रम में विमला पत्नी रामविलास के गोली लग गई थी । इस सम्बन्ध में थाना आंवला जनपद बरेली पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त नन्हें सिंह को नाजायज शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज