भारतीय ब्राह्मण महासभा ने मनाई पशुराम जयंती

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला बरेली के तत्वाधान में मीरगंज के क्षेत्रीय कार्यालय मिर्ज़ापुर पर भगवान परशुराम के जन्म उत्सव के शुभ अवसर पर 11 पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर मंत्रोच्चारण के साथ पुष्प अर्पित किए एवं यज्ञ किया साथ में वर्तमान में चल रही कोरोना जैसी महामारी के शीघ्र समाप्ति के लिए प्रार्थना की सभी पदाधिकारियों ने कोविड-19 के नियमों का पालन किया सभी ने मास्क लगाकर यज्ञ में आहुति दी ।शासन द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए ना ही कोई शोभायात्रा निकाली गई और ना ही कोई सम्मेलन किया गया ।इस यज्ञ में मंडल महामंत्री अरुण शुक्ला, जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा ,जिला संगठन मंत्री पुनीत त्रिवेदी ,तहसील अध्यक्ष मीरगंज अनिल शुक्ला, तहसील महामंत्री मुकेश पांडे ,तहसील उपाध्यक्ष बहेड़ी बच्चन सारस्वत , कुमुद केशव पाण्डे,अर्पण शुक्ला , योगेश शर्मा, महेश चंद शर्मा, दीपक शर्मा आदि 11 ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी यज्ञ में उपस्थित हुए।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment