
शीशगढ़ :
थाना खजुरिया जनपद रामपुर के गाँव इटंगा निबासी नाजिश 30 वर्ष की कस्वा शीशगढ़ में क्रॉकरी की दुकान है ।रविवार की शाम युवक अपनी दुकान बन्द कर बाइक से घर जा रहा था कि ग्राम अहरो चौराहे पर युवक की बाइक सड़क पर दौड़ रही एक भैंस से टकरा गई ।भैंस से टक्कर होने के बाद युवक के सिर में चोट लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया ।राहगीरों ने घायल के घर व एम्बुलेंस को फोन कर इलाज को भोजीपुरा के राममूर्ति मेडिकल कालेज भिजवाया ।अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई ।परिवार में माता पिता के अलावा 4 भाई हैं ।मृतक 5 भाइयों में चौथे नम्वर का था ।
6 माह पूर्व हुआ था निकाह
युवक का 6 माह पूर्व ही निकाह हुआ था ।पत्नी के हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा कि पति की सड़क हादसे में मौत हो गई ।युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है ।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।




