बसपा ने बाहुबली और माफियाओं से बनाई दूरी , ट्विटर पर माया ने किया एलान

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बसपा चुनावी मोड़ में आ गई | बसपा ने हर स्तर से अपने को दुरस्त करना शुरू कर दिया है | एक तरफ सूबे में प्रबुद्ध सम्मलेन आयोजित कर बसपा अवाम को अपने ओर मोड़ने की जुगत में है | इसी क्रम में बसपा सुप्रीमों ने शुक्रवार को ट्विटर पर आकर अपने फैसलों की जानकारी दी है | 

बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ने कहा है कि बीएसपी का अगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव में प्रयास होगा कि किसी भी बाहुबली व माफिया आदि को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए। इसके मद्देनजर ही आजमगढ़ मण्डल की मऊ विधानसभा सीट से अब मुख्तार अंसारी का नहीं बल्कि यूपी के बीएसपी स्टेट अध्यक्ष श्री भीम राजभर के नाम को फाइनल किया गया है।

bsp twitter

वही जनता की कसौटी व उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के प्रयासों के तहत ही लिए गए इस निर्णय के फलस्वरूप पार्टी प्रभारियों से अपील है कि वे पार्टी उम्मीदवारों का चयन करते समय इस बात का खास ध्यान रखें ताकि सरकार बनने पर ऐसे तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने में कोई भी दिक्कत न हो।

बीएसपी का संकल्प ’कानून द्वारा कानून का राज’ के साथ ही यूपी की तस्वीर को भी अब बदल देने का है ताकि प्रदेश व देश ही नहीं बल्कि बच्चा-बच्चा कहे कि सरकार हो तो बहनजी की ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ जैसी तथा बीएसपी जो कहती है वह करके भी दिखाती है यही पार्टी की सही पहचान भी है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment