
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक लगन के कार्यक्रम के दौरान खाने की प्लेट को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई | पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुख्य आरोपी भगवान दास को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया | जानकारी के मुताबिक नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बाकरगंज में बीती रात लालता प्रसाद के बेटे रणवीर कश्यप के लगन का कार्यकार्यक्रम था | इसी दौरान खाने की प्लेट को लेकर लड़के पक्ष के भगवान दास और उसके अन्य चार साथियों ने शराब के नशे में लड़की के फूफा मंसाराम की चाकू मारकर हत्या कर दी | घटना से गांव में हड़कंप मच गया | बताया जाता है कि इस घटना में चार अन्य भी घायल हुए है | घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है | वही एतिहातन गांव में पुलिसबल को भी तैनात किया गया है |

एसपी राजकुमार अग्रवाल के मुताबिक नवाबगंज के गांव बाकरगंज में बीते रात लालता प्रसाद के बेटे रणवीर कश्यप का तिलक लेकर बहेड़ी थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा से रामकुमर आये थे | रात में खाने के समय विवाद में लड़के पक्ष के भगवान दास और उनके साथियों ने शराब के नशे में लड़की के फूफा मंसाराम को चाकू मार दिया | जिससे मंसाराम की मौके पर मौत हो गई | इस प्रकरण में चार लोग अन्य भी घायल हो गए है | जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है | पुलिस ने भगवान दास को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस भगवान दास के अन्य साथियों को भी तलाश कर रही है | पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है |




