
अब्दुल वाजिद
बरेली। बहेड़ी के गांव सिमरा क्षेत्र की किच्छा नदी से तीन नाबालिग युवकों के शव मिलने से सनसनी मच गई। स्थानीय लोगो ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो शवों को पुलिस ने नदी से निकलवाया। पुलिस ने तीनों शवों की शिनाख्त की तो तीन युवक बहेड़ी कस्बे के निकले।

जानकारी यह भी है एक मृतक वरिष्ठ पत्रकार का बेटा भी है। स्थानीय लोगो से के मुताबिक मंगलवार को 11 बजे के आसपास तीनों नाबालिग जामिन अली (15) जैनुल (17) औसाफ (15) बाइक लेकर निकले थे। इसके बाद तीनों का पता नहीं चल सका। परिजनों ने तीनों की काफी तलाश की पर पता नहीं चल सका। घटना से मृतकों के घर मे कोहराम मचा हुआ। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनके बेटों की हत्या की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली में भारी फोर्स तैनात है।

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के तीन युवकों किच्छा नदी में डूबने से मौत हुई है। मौके से उनकी मोटर साइकिल और कपड़े मिले है। शवों का पंचनामा भरकर शवों को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




