
उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर सीएम योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और अपने भाई को पास्को के एक मामले से बचाने के लिए साजिश रचने के मामले का खुलासा कर दिया है| बारादरी के रोहली टोला के तथाकथित भाजपा शारिक नाम के व्यक्ति ने खुद को पास्को एक्ट के मुकदमे से बचने के लिए एक बड़ी साजिश रच डाली | शारिक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अवैध फेसबुक आईडी बनाकर अपने लिए धमकियो भरे मैसेज भेजे और अपने ऊपर गोली चलाने की झूठी साज़िश रच डाली| कई दिन शारिक पुलिस को गुमराह करता रहा जब पुलिस ने गंभीरता से मामले की छानबीन की तब पता चला अपने ऊपर चल रहे मुकदमे से बचने के लिए शारिक ने ये खेल रचा| पुलिस ने शारिक और उसके सभी साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है |पुलिस ने संघीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर सभी 6 लोगो को जेल भेजा दिया ।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि शारिक नाम के व्यक्ति ने आसिफ सकलैनी नाम के व्यक्ति की एक फेसबुक प्रोफाइल बनाई जिससे उसने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर मुख्यमंत्री को अभद्र टिप्पणी की और जान से मारने की धमकी भरे मैसेज भेजें और इस साजिश को रचा इसी प्रकरण में उसने आसिफ सकलैनी पर थाना बारादरी में मुकदमे भी लिखवाए और अपने ऊपर गोली चलने की साजिश रची पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला शारिक और उसके भाई पर पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज है जो कि आसिफ सकलैनी की बहन ने लिखाया था जिसमे उसका भाई जेल जा चुका है इसी मुकदमे से बचने के लिए शारिक ने ये पूरी साजिश रची।शारिक से पूछताछ में उसके 5 साथियो के नाम भी सामने आए जिन्होंने शारिक के झूठ में उसके षड्यंत्र में उसका साथ दिया। जिसके बाद पुलिस ने शारिक के पांच अन्य साथियो को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शारिक के साथ उसके साथी अंकित शर्मा, बब्लू, सैफ, अमन अंसारी, और शाहनवाज को गिरफ्तार किया है।




