
मुमताज
बहेड़ी। वायरल फीवर का प्रकोप का असर अब बहेड़ी में दिखने लगा है । यहां शनिवार को बुखार से पीड़ित एक लड़की की मौत हो जाने पर उसके घर में कोहराम मच गया। सांसद वरुण गाँधी के विधानसभा मीडिया प्रभारी ढाकन लाल गंगवार ने डीएम को पत्र लिखकर गाँवो मे एंटी लार्वा कीटनांशक दवाओ का छिड़काव कराने की मांग भी की हैं |
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बीच अब वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ने लगा है। प्रदेश में सैंकड़ों बच्चे इस वक्त बुखार की चपेट में आ चुके हैं। जानकारी के मुताबिक बहेड़ी क्षेत्र के गांव कनमन निवासी सुनील गंगवार की 9 वर्षीय पुत्री सुहानी को काफी दिनो से बुखार आ रहा था। हालत में सुधार न होने पर शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। लड़की की मौत के बाद उसके घर में मातम छा गया और परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक लड़की गांव के विवेकानंद सरस्वती विद्या मन्दिर में कक्षा 2 की छात्रा थी।




