बदायूं के बिसौली रोड़ पर हादसा : अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगो की मौत

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:


पंकज गुप्ता 


बदायूं के बिसौली रोड़ पर हादसा : अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगो की मौत
बदायूं |  बिसौली क्षेत्र के आंवला रोड पर गांव धर्मपुर के पास  शुक्रवार देररात बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने  टक्कर मार दी जिसके चलते चार लोगो की मौत हो गई|  जानकारी के मुताबिक यह सड़क हादसा बिसौली कोतवाली क्षेत्र के आंवला रोड पर गांव धर्मपुर के पास हुआ। बरेली की आंवला कोतवाली क्षेत्र के गांव ढिलवारी निवासी मेहरबान, उसका दोस्त नरेश पुत्र कालीचरन, उसकी आठ साल की बेटी नंदनी व गांव का ही नरेश पुत्र हुलासी बाइक से नरेश पुत्र कालीचरन की बड़ी बेटी पूजा की ससुराल बिसौली के अंबियापुर गांव गये थे। वहां से चारों रात को घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मेहरबान व नरेश पुत्र कालीचरन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नंदनी और नरेश पुत्र हुलासी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर चले इलाज के दौरान इन दोनों ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment