नवविवाहिता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके लगाई सुरक्षा की गुहार , बताई यह वजह 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक नवविवाहिता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके पुलिस प्रशासन से अपने और अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है | महिला का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से प्रेमविवाह किया है ,जिसके चलते उसके परिवार वाले  उसकी जान के दुश्मन मन गए है | वायरल करने वाली महिला का कहना है जब भी वह अपने सुसराल आती है तो उसके परिवार वाले हमला बोल देते है और उसके सुसराल वालो के साथ मारपीट करते है | फिलहाल बरेली पुलिस नवविवाहिता को सुरक्षा देने की बात कही है | 

महिला का आरोप उसकी हो सकती है हत्या !

फरीदपुर की रहने वाली महिला  सुनैना ने  वीडियो में बताया है  कि उसने  21 जून 2021 को फरीदपुर के ही रहने वाले  सुमित गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता से अपने घर वालों की मर्जी के विरुद्ध  शादी की है , वहीं कोर्ट में भी अपनी  शादी को रजिस्टर्ड भी कराया है । युवती का कहना है कि उसने मामले की जानकारी स्थानीय  पुलिस को  दी है |  युवती ने  ऑनर किलिंग की संभावना जताई है | युवती  ने  एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल को  शिकायती पत्र देकर अपनी और अपने पति की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है ।

एसपी ग्रामीण ने सीओ को दिए  दम्पत्ति को सुरक्षा देने के निर्देश

 एसपी ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि फरीदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक वीडियो वायरल किया है | जिसमें महिला ने बताया है कि उसने फरीदपुर के रहने वालेएक युवक से अंतरजातीय विवाह किया है | विवाह की वजह से उनके मायके वाले नाखुश है और उसके साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते है | उन्होंने इस सम्बन्ध में अपनी और अपने पति की सुरक्षा की मांग की है | इस सम्बन्ध में  सीओ फरीदपुर को  मामले की जाँच और सुरक्षा देने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment