प्लाज्मा की कालाबाजारी करने के आरोप में दो गिरफ्तार 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

ग्रेटर नोएडा | ऑक्सीजन की कालाबाजारी करके मोटा मुनाफा कमाने का मामले सामने अब तक आ रहे थे | लेकिन अब नोएडा पुलिस ने प्लाज्मा की कालाबाजारी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है | आरोपी जरूरतमंद लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर   प्लाज्मा को  40 से 50 हज़ार रुपये में बेचा करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास  एक यूनिट प्लाज़्मा , 35 हज़ार रुपये  बरामद किये है |  नोयडा पुलिस बीटा 2 थाना प्रभारी ने बताया कि बीटा 2 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने  अनिल शर्मा , रोहित राठी नाम के  दो लोगो को प्लाज्मा की कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार किया है । आरोपियों के पास से  पुलिस ने एक यूनिट प्लाज़्मा और 35 हज़ार रुपये बरामद किए गए है ।थानां प्रभारी ने यह भी  बताया कि  कुछ दिन पहले आरोपी  अनिल की माँ की तबियत खराब हो गई थी  और उसकी माँ को प्लाज़्मा की ज़रूरत पड़ी तो किसी ने उसका सम्पर्क रोहित से कराया की वह  प्लाज़्मा का इंतज़ाम करा देगा | रोहित  ग्रेटर नोएडा के  एक निजी अस्पताल में मेडिकल स्टाफ है  । रोहित और अनिल शर्मा  के बीच कई बार प्लाज्मा के लिए  बातचीत हुई | इस दौरान रोहित ने अनिल को प्लाज़्मा के रेट भी  बताए | बाद में  अनिल की माँ को प्लाज्मा की  जरूरत नही पड़ी ।इसके बाद  दोनो ने लोगो की मजबूरी का फायदा उठाने का प्लान बनाया ।अनिल ने अपने सोशल मीडिया पर डाल दिया कि अगर किसी को प्लाज़्मा चाहिए तो  जरूरतमंद  उससे सम्पर्क कर सकते है। जिसके बाद ज़रूरतमंद लोग  उससे सम्पर्क करते थे , अनिल ने  रोहित की मदद से कई लोगो को प्लाज़्मा उपलब्ध कराया और बदले में   40 से 50 हज़ार रुपये ऐंठ लिए। बीते दिन पुलिस ने एक सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया | पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक  राहुल राठी निवासी बुलंदशहर , अनिल शर्मा ग्रेटर नॉएडा का रहने वाला है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज