
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पंचायत चुनाव की मतगणना सुबह 8:00 बजे से चल रही है। यहां 227 टेबल बनाई गई है जिन पर 2740 मतदान कर्मचारी लगाए गए हैं वही मतगणना स्थल पर ही मेडिकल हेल्थ डेस्क बनाई गई है जितने भी पोलिंग एजेंट हैं उनको थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिन जिन स्थानों पर काउंटिंग हो रही है काउंटिंग स्थल के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ जमा है जिसको पुलिस लगातार हटाने के लिए मशक्कत कर रही है लेकिन भीड़ हटने का नाम नहीं ले रही है। सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक और रात 8:00 बजे से अगली सुबह 8:00 बजे तक 24 घंटे मतगणना चलेगी | एक टेबल पर 5 कर्मचारियों को तैनात किया गया है जो मतगणना कर रहे हैं मतगणना के दौरान प्रत्याशी के एक अभिकर्ता को प्रवेश दिया जा रहा है इसमें खुद प्रत्याशी या फिर अपने अभिकर्ता को भेज रहे हैं। वही जिले के एसपी लगातार मतगड़ना स्थल का जायज़ा ले रहे है




