पत्नी की हत्यारोपी जिला अस्पताल से हुआ फरार,पुलिस तलाश में जुटी 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पत्नी की हत्यारोपी पति जिला अस्पताल से फरार हो गया | घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया | जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल को पत्नी की गला घोटकर हत्या करके राजकुमार सोमवार दोपहर अचानक फरार हो गया | बताया जा रहा है कि  हत्यारोपी  की निगरानी के लिए  होमगार्ड और एक सिपाही को तैनात किया गया था |  सिपाही जैसे ही  खाना खाने को गया तभी आरोपी ने  होमगार्ड को अपनी बातों में लगाया और किसी तरह  हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया| नागफनी पुलिस ने राजकुमार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था|राजकुमार  गजरौला थाना क्षेत्र के गांव ईश्वरपुरा का रहने वाला था | वह पिछले दो महीने से अपनी पत्नी निधि के साथ नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव में  ससुराल में रह रहा था|1 अप्रैल की शाम राजू ने अपनी पत्नी निधि की गला घोट कर हत्या कर दी थी और खुद फांसी पर झूलने का नाटक किया था| इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसका इलाज चल रहा था | मृतिका  निधि के पिता  की तहरीर पर नागफनी पुलिस ने राजू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था|रविवार को हुए निधि के पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण किसी पतले तार या रस्सी से गला घोटने से होना बताया गया था|पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है जल्द आरोपी के गिरफ्तारी की बात कह रही है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज