कुरान मुकम्मल होने पर कोरोना खात्मे की दुआ के साथ ऑक्सीजन के लिए की गई दुआ

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली ।नोमहला मस्जिद में कुरान तरावीह कुरान मुकम्मल हुआ तरावीह में हाफिज जी के साथ चंद नमाज़ियों ने शिरकत की। तरावीह में कुरान शरीफ़ पूरा होने पर कोरोना के खात्मे,कोरोना से संक्रमित मरीजों की शिफ़ा व देश में खुशहाली की दुआ की गई। आक्सीजन का संकट खत्म होने की भी दुआ की गई,रमजान शरीफ़ चाँद दिखते ही बाद नमाज़े इशा रात को तरावीह की विशेष नमाज अदा की जाती है। तरावीह की नमाज पूरे रमजान पढ़ी जाती है। यानि ईद का चाँद देखने तक तरावीह की 20 रकत नमाज़ अदा की जाती हैं,तरावीह में हाफिज जी पूरा कुरआन पढ़कर सुनाते है। कोरोना की वजह से जहां पिछले वर्ष घरों में तरावीह हुई वहीं इस वर्ष मस्जिदों में पांच लोगों ने नमाज अदा की। पंद्रह रमजान बीतने के बाद तरावीह में एक कुरान शरीफ पूरा होने का सिलसिला भी शुरु हो गया है।कई मस्जिदों में तरावीह मुकम्मल हो रही है। तरावीह पूरी होने पर कोरोना से निजात, आफतो, मुसीबतों, परेशानियों का खात्मे की दुआ की जा रही है।इसी कड़ी में आज मस्जिद नोमहला में भी 20 रमज़ान को कुरान मुकम्मल होने पर खास तौर से कोरोना से निजात की दुआ की गई। आज फतेह मक्का का मुबारक दिन हैं एवं रमज़ान का दूसरा अशरा मगफिरत का पूरा हुआ हैं और तीसरे अशरा जहन्नुम से निजात शुरू हुआ हैंतरावीह में कुरान हाफिज गुलाम साबिर साहब ने पढ़कर सुनाया,कुरान मुकम्मल होने पर नोमहला मस्जिद के इमाम मुफ़्ती अब्दुल बाक़ी साहब ने ख़ुसूसी दुआएं की,इस मौके पर बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने कुरान मुकम्मल होने की मुबारकबाद पेश की,इसमें शाहिद रज़ा नूरी,दिलशाद साबरी कल्लन,अहमद रज़ा आदि शामिल रहे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज