पत्नी की  मौत से परेशान पति ट्रेन के आगे कूदा , दोनों पैर कटे 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के हाथरस में पत्नी की मौत से दुखी एक पति ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की | हालाँकि इस घटना में ट्रेन के आगे कूदने वाले शख्स के दोनों पैर कट गए | रेलवे पुलिस ने तुरंत घायल को रेलवे ट्रेक से उठाकर इलाज के अस्पताल भेजा | जानकारी के मुताबिक हाथरस के  विष्णुपुरी कालोनी  के मनीष कुमार की पत्नी ज्योति देबी की करीब एक सप्ताह पहले   कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई | महिला की तबियत खराब हुई तो महिला को इलाज के लिए अस्पताल में  भर्ती कराया गया | लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका । मनीष के भाई रोहित ने बताया कि  उसके भाभी की सात दिन पहले  कोरोना के चलते  मौत हो गई | तबसे उनका भाई अपनी पत्नी की मौत के सदमे में है | वह इनकी मौत से  बुरी तरह  टूट गया है | मनीष  शुक्रवार को अपनी स्कुटी को ठीक कराने के लिए घर से निकला और जैसे ही   कासगंज की ओर से आती हुई  ट्रेन देखी  और ट्रेन के  आगे छलांग लगा दी। मनीष मौजूद लोगो ने  108 एम्बुलेंस से उसको बागला जिला अस्पताल लेकर गए । जहां  डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार देने के वाद मनीष को  अलीगढ रेफर कर दिया है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज