कार की चपेट में आने से साइकिल सवार हुआ घायल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।। साइकिल सवार ग्रामीण को तेज रफ्तार से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मारी, पटरी पर चल रहा ग्रामीण उछलकर सड़क किनारे खाई में जा कर गिरा जिससे उसके गंभीर हालत में घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में एंबुलेंस से घायल को बरेली भेजा और मौके से भाग रहे कार चालक को पकड़ लिया। कस्बा क्षेत्र के ग्राम सतुईया निवासी रमेश सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह अपने गांव से फतेहगंज पश्चिमी मेडिकल पर दवा लेने आ रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार की इसी दौरान मीरगंज की तरफ से आ रहे ग्राम विकास अधिकारी सत्यप्रकाश अपनी स्वीफ्ट डिजाइयर गाड़ी की तेज रफ्तार पर मोवाइल पर बात करते हुए। नियंत्रण खोने से सड़क की पटरी पर चल रहे ग्रामीण रमेश सिंह के टक्कर मारते हुए गाड़ी खाई में लेकर घुस गए। जिससे ग्रामीण रमेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ग्रामीण की हालत गम्भीर बताई जा रही है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। गाड़ी चालक ग्राम विकास अधिकारी को मौके पर पहुँची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ कार और साईकिल को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना ले गए।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज