पति अपनी पहली पत्नी से रखता था रिश्ता , दूसरी पत्नी ने किया विरोध तो पति ने उतारा मौत के घाट

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

जीशान अली 

यूपी के बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के भूड़ इलाके में विवाहिता की हत्या मामले में घटना से 2 दिन पहले का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में मृतका का आरोपी पति अपनी पत्नी यानी कि मृतका को बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है। बताया गया कि खुर्जा निवासी मुस्कान ने दो साल पहले अपने पति को छोड़कर पहले से शादीशुदा अपने ही गांव निवासी हसन के साथ निकाह कर लिया था, जिसके बाद आरोपी हसन मुस्कान को अपने साथ बुलंदशहर के भूड़ इलाक़े में एक किराये के मकान में रखता था।

जबकि आरोपी इसके अलावा अपनी पहली पत्नी से भी रिश्ता रखता था। आरोप है कि इसी के विरोध में मुस्कान की हत्या की गई है, घटना से दो दिन पहले भी आरोपी ने मुस्कान के मायके में जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की थी और इसी दौरान आरोपी की हैवानियत को मृतका की छोटी बहन ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। मुस्कान की मौत के बाद अब वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार है जबकि मृतका के परिजन आरोपी को फांसी की मांग कर रहे हैं।हालांकि पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करा दिया और पुलिस अब आगे की करवाई में जुट गई है। मृतिका की बहन जीनत ने बताया कि उसकी सिस्टर को हसन  बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था  , दोनों ने शादी शुदा थे उसकी बहन ने अपना पति छोड़ दिया पर हासिम ने अपनी पहली पत्नी नहीं छोड़ी ,उसके बाद भी वह  उसकी बहन के साथ मारपीट करता रहा है | परसों भी उसे बुरी तरह से मारा पीटा गया | जिसका उसने वीडियो बनाया था |  हासिम ने उसकी बहन को फांसी लगाकर मार दिया और घर में ताला लगाकर चला गया | हासिम और उसके परिवार वाले घटना के बाद से फरार है | 

एसएसपी बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह

एसएसपी बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि भूड़ इलाके में हसन  नाम के पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है | इस सम्बन्ध में मृतिका के पिता द्वारा एक तहरीर दी गई है उसके आधार पर दहेज़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है | आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज