नर्स का दिनदहाड़े हुआ अपहरण , पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जाँच शुरू की 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली: बहेड़ी में एक नर्स का दिनदहाड़े अपहरण करने का मामला आया है | पुलिस ने तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा लिखकर मामले की जाँच शुरू कर दी है | जानकारी के मुताबिक बहेड़ी के एक मोहल्ला निवासी नत्थूलाल ने आरोप लगाया है  कि उनकी बेटी बहेड़ी  स्थित एक निजी  अस्पताल में काम करती है। कई दिन से उनके ही मोहल्ले  के  चौधरी संजीव सिंह,मंजीत सिंह तथा गांव बांसबोझ निवासी चौधरी देवेंद्र सिंह छेड़छाड कर रहे थे। जब मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो  पुलिस ने तीनों आरोपियों को  डांट फटका कर कर छोड़ दिया । जिसके बाद मंगलवार को दोपहर में  उनकी बेटी का अस्पताल के सामने से  चौधरी संजीव सिंह, मंजीत सिंह पुत्र विक्रम सिंह, चौधरी देबेन्द्र सिंह पुत्र केहरी सिंह निवासी ग्राम बाँसवोझ थाना बहेड़ी  ने उनकी बेटी  का अपहरण कर लिया और अपने साथ ले गये।पीड़ित पक्ष ने पुलिस से जल्द से जल्द बेटी की बरामदगी के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज