तीमारदारों ने ऑक्सीजन की कमी से मौत का आरोप लगाते हुए काटा हंगामा,यह था मामला 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

पंकज शर्मा
 पंकज शर्मा अलीगढ़ |  एसजेडीए हॉस्पिटल में कोविड-19 संक्रमित 5 मरीजों की मौत हो गई | जिसके चलते मृतकों के परिजनों ने  ऑक्सीजन की कमी से मौत होने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा काटा | मौके पर पहुंची स्वास्थ्य अधिकारी और पुलिस फोर्स ने  समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला|मरने वालों में 1 शिक्षक और शिक्षामित्र शामिल है, अस्पताल के संचालक डॉक्टर ने ऑक्सीजन की कमी के आरोप को  निराधार बताया | डॉक्टर का कहना है कि  पांचों मरीज पिछले 7 दिनों से फेफड़ों  के इन्फेक्शन के चलते की वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे| जानकारी के मुताबिक  गांधी पार्क क्षेत्र के एसजेडी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा था, बुधवार रात्रि हॉस्पिटल में भर्ती मरीज  सरिता रानी, मुकेश कुमार, अनिल कश्यप ,जयवीर ,ललित की कुछ घंटों में मौत हो गई , मरीजों की मौत के उपरांत परिजनों ने ऑक्सीजन की कमी से मौत होने और हॉस्पिटल प्रबंधन पर ऑक्सीजन खत्म होने की बात छुपाने  का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया |मृतक सरिता रानी की बेटे मनोज कुमार ने बताया  बताया अस्पताल प्रबंधन  ने ऑक्सीजन खत्म होने की बात छुपा कर मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया है ,ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और हमें न्याय मिले।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज