नदी में डूबे लड़का लड़की के शव एसडीआरएफ ने किये बरामद

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा 

शाहजहांपुर में नदी में डूबे लड़का लड़की के शब बरामद हुए हैं।एसडीआरएफ की टीम ने आज दोपहर बाद दोनों के शव नदी से खोजने समय नदी से दूर दोनों के शव उतारते हुये मिले हैं। एसडीआरएफ की टीम ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले किया हैं जहां पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आपको बता दें कल उस समय हड़कंप मच गया था जब सुबह पूजा के लिए नदी से जल लेते समय लड़का लड़की नदी में डूब गये थे। जब तक लोग बचाने के लिए नदी में कुदे तब दोनों लोग नदी में समा समा चुके थे। बताया जा रहा है कि हर साल गांव में भैहर बाबा की पूजा होती है। जिसके चलते गांव वाले गर्रा नदी से जल ले जाकर बाबा पर जलाभिषेक करते हैं।

shah image

जानकारी के मुताबिक घटना  थाना चौक कोतवाली के गर्रा नदी की  है जहां दो दिन पहले  हाईवे किनारे गर्रा पुल से अटसलिया गांव के करीब 20 लोग गांव में भैहर बाबा पूजा के लिए नदी से जल भर रहे थे। उसी समय 16 साल की लड़की मनु और 12 साल का लड़का अंकित का पैर फिसल गया और दोनों नदी में जा समाये। इस दौरान कुछ लोग डूबते हुए लोगों को बचाने के लिए नदी में कूदे लेकिन मनु और अंकित को नहीं बचाया जा सका। एसडीआरएफ की टीम ने आज दोपहर बाद दोनों के शव नदी से खोजने समय नदी से दूर दोनों के शव उतारते हुये मिले हैं। एसडीआरएफ की टीम ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले किया हैं जहां पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज