
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक सिरफिरे युवक का डीजे पर तमंचा लेकर डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है | वायरल वीडियो में युवक कई युवकों के साथ डांस करते दिखाई दे रहा है | अचनाक युवक अपनी पेंट में दबे दो अवैध तमंचों लेकर डांस करने लगता है | युवक की हरकत देख कुछ लोग डीजे से हट जाते है जबकि कुछ युवक डांस करते रहते है | जब तमंचे लेकर डांस करने वाले युवक का ध्यान इस ओर जाता है कि लोग उसे देख रहे है | इसके बाद वह फिर अपने पेंट में दोनों साइड पर तमंचे लगा लेता है और डांस करने लगता है | इसी दौरान डीजे के आसपास खड़े किसी शख्स ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया साथ ही पुलिस को ट्वीट करके मामले की शिकायत भी कर दी | वायरल वीडियो लगभग 27 सेकंड का है | जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा के किसी गांव का बताया जा रहा है | पुलिस के आलाधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया है और सम्बंधित थाना क्षेत्र के अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए है |
देखिये यह वायरल वीडियो




