जानिए सीएम योगी का बरेली-मुरादाबाद  मिनट टू मिनट कार्यक्रम 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी कोविड समीक्षा बैठक के लिए शनिवार को बरेली  पहुंचेंगे | सीएम योगी बरेली पहुंचने पर कोविड कमांड कंट्रोल रूम देखने के साथ जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे | माना जा रहा सीएम योगी आलाधिकारियों के पेंच कस सकते है | दरसल जिले में कोरोना के हालत बदतर हुए है | जिले के जनप्रतिनिधि भी स्थानीय प्रशासन की शिकायत से सीएम से कर चुके है | गौरतलब है कि  कोरोना काल में सीएम योगी की बरेली का दूसरा दौरा है | जब मुख्यमंत्री पहले दौरे पर आये थे तो उनकी समीक्षा बैठक करने के बाद व्यवस्थाओं में काफी परिवर्तन महसूस किया गया था | 
सीएम योगी का बरेली -मुरादाबाद कार्यक्रम 


मुख्यमंत्री शनिवार की सुबह 10 : 25 पर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान से उड़ान भरकर 11:05 पर बरेली के त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे,  वह कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11:30 बजे मुरादाबाद के सर्किट हाउस पहुंचेंगे, सर्किट हाउस पहुंचने के बाद वहां से सीधे जिलाधिकारी कार्यालय के सामने मुशायरा ग्राउंड में स्थित एंट्रीग्रेड कोविड-19 कमांड सेंटर का निरीक्षण करने जाएंगे|  मुख्यमंत्री कोविड कमांड सेंटर का 11:45 बजे 12:15 बजे तक  निरीक्षण करेंगे, उसके बाद  सर्किट हाउस पहुंचेंगे और यहां 12 : 30 से 02 बजे तक मुरादाबाद मंडल के रामपुर, बिजनौर , संभल, अमरोह के अधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद करने के साथ जनप्रतिनिधियों के साथ भी  बैठक करेंगे, इसके बाद मुख्यमंत्री योगी  2:00 बजे के बाद मुरादाबाद से बरेली के लिए रवाना होंगे | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment