दबंगो ने मामूली कहासुनी में एक परिवार पर किया पथराव , घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद ,देखिये यह वीडियो

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | कैंट थाना क्षेत्र में कुछ दबंगों ने एक माली के घर पर देर रात पथराव और मारपीट करने के साथ महिलाओं के साथ अश्लील हरकत कर दी | पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि दबंगो ना केवल उसके परिवार के साथ मारपीट की बल्कि घर में रखे 20 हजार रूपए और जेवरात भी लूट लिए | पीड़ित ने मामले की शिकायत कैंट पुलिस से की है | पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है |

जानकारी के मुताबिक मोहनपुर में रहना वाला श्रीराम माली कई अधिकारियों के घर काम करता है | श्रीराम का बेटा क्षेत्र की एक परचूनी की दुकान पर कुछ खरीदने गया था इसी दौरान उसका विवाद शराब पिये हुए लखन से हो गया | बाद में दोनों पक्षों में इतना विवाद बड़ा कि लखन अपने कई साथियों को बुलाकर ले आया और उनकी मदद से श्रीराम के घर पर पथराव् और मारपीट शुरू कर दी | यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई | पीड़ित के मुताबिक दबंगों ने उसके घर पर हमलाकर जमकर पीटा और घर में रखा 20 कैश और जेवरात लूट लिए |

एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर नकटिया में रहने वाले श्रीराम ने कैंट थाने में तहरीर देकर बताया है कि उसका बेटा पड़ोस की टिंकू की परचूनी की दुकान पर सामान लेने गया था इसी दौरान उसका विवाद लखन से हो गया | इसी बीच लखन ने अपने साथियों की मदद से उसके घर पर पथराव ,मारपीट करने के साथ महिलाओं के साथ अश्लील हरकत की | इस घटना में कई लोग चोटिल भी हुए , जिनका मेडिकल कराया गया है | पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर मामले की जाँच शुरू कर दी है |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment