कोरोना काल में क्या डाइट ले , जानिए डाइटिशियन रोजी ज़ैदी से

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

कोरोना काल  में क्या डाइट ले , जानिए डाइटिशियन रोजी ज़ैदी से
कोरोना काल मे स्वस्थ्य रहना अपने आप में एक चैलेंज है। ऐसे में सवाल उठता है क्या खाएं जाए क्या पीए ताकि हम और हमारा परिवार सुरक्षित रहे सके । इस टॉपिक पर newsvox संवादतदाता भीम मनोहर ने जिला अस्पताल बरेली में तैनात डाइटिशियन डॉक्टर रोजी ज़ैदी से बातचीत की । डॉक्टर रोजी ज़ैदी ने कोरोना काल के मद्देनजर खाने के संबंध में अपनी कीमती राय दी है। रोजी  ज़ैदी ने बताया कि इस वैश्विक महामारी के चलते अच्छे स्वास्थ्य को हम खरीद तो नहीं सकते हैं परंतु इसे व्यायाम योग और संतुलित आहार से फिट रख सकते है |वही खुद को स्वस्थ रखने में आत्म नियंत्रण का महत्वपूर्ण योगदान होता है|


जानिए कोविड के दौर में क्या खाना आपके सेहत के लिए अच्छा रहेगा

1-कोरोना काल में हल्दी या नमक के पानी का गरारा करें। आप हल्दी या नमक के पानी का सेवन भी कर सकते हैं। हल्दी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है।

2-अश्वगंधा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। सीमित मात्रा में अश्वगंधा का सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। कोरोना काल में अश्वगंधा को डाइट में जरूर शामिल करें। रोजाना सीमित मात्रा में अश्वगंधा का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

3-लौंग का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। कोरोना काल में डाइट में लौंग को जरूर शामिल करें। आप खाने में या चाय में लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। सीमित मात्रा में लौंग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।

3-कोरोना काल में डाइट में इलाइची को शामिल करें। आप डाइट में काली बड़ी और हरी इलाइची को शामिल कर सकते हैं। इलाइची का सेवन करने से पाचतंत्र मजबूत होता है। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना सीमित मात्रा में इलाइची का सेवन किया जा सकता है।

5-गिलोय स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। गिलोय का सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है। गिलोय प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने के साथ ही रक्त के शुद्धिकरण में भी सहायक होता है। कोरोना काल में डाइट में गिलोय को अवश्य शामिल करें।

6-गर्म पानी का सेवन करने से गले के इंफेक्शन से बचा जा सकता है।

7-कोरोना वायरस से बचाव के लिए डाइट में दालचीनी को शामिल करें। चाय, सब्जी, दाल बनाते समय आप दालचीनी का उपयोग कर सकते हैं। दालचीनी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज