कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर बोला जानलेवा हमला , घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद ,देखिये यह वीडियो 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:


पंकज शर्मा 

अलीगढ़ | थाना क्वार्सी क्षेत्र के केला नगर में आवारा कुत्तों  ने एक बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया | इस हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई | लेकिन गनीमत रही रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर बच्ची पर हमला करते हुए कुत्तों के झुण्ड पर पर पड़ी | लोगो ने जैसे तैसे कुत्तों के झुंड से बच्ची को बचाया और अस्पताल में भेजा | यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है | वही स्थानीय लोगो ने घटना होने पर  नगर निगम पर  अनदेखी ,लापरवाही के आरोप के साथ  बच्ची की जान खतरे में डालने का आरोप निगम पर लगाया है ।  जानकारी के मुताबिक थाना क्वार्सी इलाके के केला नगर में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। जहां गली से गुजर रही करीब 7 वर्षीय रेशमा खातून नाम की बच्ची पर दर्जन भर कुत्तों ने एक साथ हमला कर दिया और बच्ची को काटते-नौचते हुए सड़क पर घसीट ने लगे। शोर-शराबे की आवाज सुनकर गली में स्थानीय लोग कुत्तों की तरफ भागकर पहुंचे और बच्ची को नोच रहे कुत्तों दौड़ाकर उसकी जान बचाई लेकिन जब तक आवारा कुत्ते बच्ची के पूरे शरीर को लहूलुहान कर चुके थे यह पूरी घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई | घटना के बाद बच्ची को आनन-फानन में मलखान सिंह जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार जारी है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज