कोतवाली पुलिस ने पकड़ा ऑटो लिफ्टर गैंग , चोरी के 11 वाहन बरामद

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।  कोतवाली पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग के शातिर तीन बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 दो पहिया वाहन ,एक अवैध तमंचे के साथ कई गाड़ियों के चैसिस और इंजन को बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक उन्हें मुखबिर से ऑटो लिफ्टर गैंग के बारे में सूचना मिली  थी कि इस्लामिया कॉलेज के ग्राउंड के पास ऑटो लिफ्टर गैंग के सदस्य खड़े है ।
जब पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस तीन पर फायरिंग कर हमला कर दिया , जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश के पुलिस की गोली लग गई जबकि दो बदमाशों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया । इस तरह पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में तस्लीम उर्फ मुन्ना , इमरान पुत्र लियाकत ,तौक़ीब पुत्र सद्दीक को गिरफ्तार किया है। सभी पर जिले के अलग अलग थानों में 10 -10 से अधिक मुकदमें दर्ज है।एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पकड़े गए चोर शातिर चोर है। सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। सभी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। आरोपियों के पास से चोरी के 11 वाहनों के साथ कई गाड़ियों के चेसिस ,इंजन को पुलिस ने बरामद किया है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment