
@मोहम्मद आदिल
बरेली | दरगाह आला हजरत से दरगाह ताजुश्शरिया के सज्जादानशीन काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रज़ा खाँ कादरी और जमात रज़ा-ए-मुस्तफ़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मिया ने बरेली समेत मुल्क भर के मुसलमानों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी। कहा ईद को बेहद सादगी साथ मनाये और गरीबों व जरूरतमंदो की मदद करें। सभी लोग नमाज़ में कोरोना जैसी भयानक बीमारी के लिए मुल्क व मिल्लत की हिफाजत के लिए अल्लाह और उसके रसूल से फरियाद करें। ईद के दिन सडकों व गली मोहोल्लो में बेवजह न घूमें और न ही बेवजह की भीड़ इक्कट्ठा करें। जमात रज़ा के प्रवक्ता समरान खान ने ईद-उल-फितर की मुबारकबाद देते हुए बताया कि काजी-ए-हिंदुस्तान खलीफ़ा-ए-ताजुश्शरिया मुफ्ती आशिक़ हुसैन द्वारा ईदगाह पर ईद-उल-फितर की नमाज़ 10:30 बजे चंद लोगो के साथ अदा की जाएगी ।।
Author: cradmin
Post Views: 31




