
रिपोर्ट– सौरभ द्विवेदी
यूपी के इटावा के बैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव उमराई में उस समय सनसनी फैल गई जब अपने ही घर में ही 17 वर्षीय युवती का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतका के परिजनों का कहना है कि उनकी पुत्री की हत्या गांव के ही लड़कों ने की है क्योंकि कुछ दिन पहले गांव के लड़कों से उनकी बेटी की कहासुनी हो गई थी जिसके चलते उनकी उनकी बेटी के साथ युवकों ने मारपीट की गई थी |
अविवाहित मृतिका की मांग में था सिंदूर
मृतका की मां ने बताया कि वह देरशाम को अपनी छोटी बेटी को लेकर डॉक्टर के पास दवा लेने गई हुई थी औरउनकी बड़ी बेटी घर में अकेली थी | इसी दौरान गांव के लड़के उनके घर में घुस आए और उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया| मृतका की मां विमला देवी ने यह भी बताया कि उनको अपनी पुत्री के साथ रेप होने की भी आशंका है। क्योंकि जब वह घर में पहुंची तो उन्होंने अपनी पुत्री के लटके हुए शव को जब नीचे उतारा तो उन्होंने देखा कि उनकी अविवाहित पुत्री की मांग में सिंदूर भरा हुआ था और हाथों पर चोट के निशान थे।
मृतिका की बहन का आरोप राजकुमार कर रहा था परेशान
मृतका की छोटी बहन ने बताया कि कि उसकी बहन को गांव का एक युवक राजकुमार काफी समय से परेशान करता था और फोन पर बात करने का दवाब बनाता था , लेकिन अभी कुछ ही दिन पहले किसी बात को लेकर उसने दीदी के साथ मारपीट भी की थी और जब हम लोग दवा लेकर अभी लौट रहे थे तो हम लोगों ने उसे घर से भागते हुए भी देखा था ।
मांग में सिंदूर भरने की गुत्थी में उलझी पुलिस
क्षेत्राधिकारी जसवंत नगर ने बताया कि डायल 112 पर घटना की सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और जांच कर रही है परिजनों द्वारा गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया गया है लेकिन मांग में सिंदूर भरने की गुत्थी उलझती हुई नजर आ रही है जिस पर पोस्टमार्टम कराने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।फिलहाल पुलिस ने मामले पर परिजनों के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है | पुलिस का दावा है जल्द मामले का खुलासा किया जायेगा |




