
उत्तर प्रदेश हे हरदोई जिला के मल्लावां थाना क्षेत्र के दाऊद पुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है | जहां पर युवक और युवती के शव मिलने से हडकंप मच गया है | पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है | युवक का शव पेड़ पर लटका मिला वहीं युवती का शव पास ही झाडियों में पड़ा मिला| जिसके गले पर धार दार हथियार से हमले का निशान है | गांव के लोगों ने जैसे ही पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया| मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है |

पुलिस की थ्योरी ,लड़के ने लड़की को पहले मारा बाद में लगाई फांसी
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने भी जानकारी ली और बताया कि मल्लावां थाना क्षेत्र के दाऊद पुर गांव से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है और उसकी बॉडी पेड़ से लटक रही है | पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया एक लड़के की बॉडी पेड़ से लटकी है और कुछ दूरी पर एक लड़की का भी शव मिला | दोनों को देखने से और लोगों से पूछताछ के अनुसार लग रहा है कि युवक ने पहले युवती को घायल किया और बाद में खुद भी पेड़ पर फांसी लगा ली |दोनों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है जो भी तथ्य सामने आयेंगे कार्यवाही की जायेगी।




