
बरेली | कोरोना से मौत की बाद अस्पताल के स्टाफ पर बुजुर्ग महिला के जेवर उतार लेने का आरोप लगा है | पीड़ित ने इस सम्बन्ध में किला थाने में अस्पताल के तीन कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की है | पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है | जानकारी के मुताबिक उझानी हजरत गंज थाना क्षेत्र की रहने वाले राजगुरु ने किला पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी मां माया देवी कोरोना संक्रमित थी इसके बाद उन्होंने अपनी मां को बरेली के एक हॉस्पिटल में 8 मई को भर्ती कराया था | दस मई को उनकी मां की कोरोना के चलते मौत हो गई | इसी दौरान अस्पताल स्टाफ द्वारा बताया गया कि माया देवी के कानों में सोने की कुंडल पड़े है और अस्पताल के स्टाफ तनु ने उन्हें निकालकर अपने पास रख लिया है | जब वह अपनी मां को बॉडी लेने आईसीयू में गए तो उन्होंने अपनी मां के कुण्डल मांगे तो राहुल और तनु नाम के स्टाफ ने उन्हें देने से मना कर दिया | इस मामले पर अस्पताल के मैनेजर दीपक से शिकायत की तो मैनेजर ने उसे गाली देकर बाहर निकाल दिया | मामले की सूचना पीड़ित परिवार द्वारा किला पुलिस को दी साथ ही अंतिम संस्कार करने के बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा तो पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तनु ,राहुल मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया | एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि थाना किला पुलिस पर राजगुरु नाम के व्यक्ति ने एक तहरीर दी | तहरीर में बताया गया कि उनकी माँ मायादेवी कोरोना संक्रमित थी | तबियत बिगड़ने में एक निजी अस्पताल में मौत हो गई | पीड़ित राजगुरु ने यह भी बताया कि उनकी मां के कान में आठ ग्राम के सोने के कुण्डल थे जो स्टाफ द्वारा निकाल लिए गए | इस सम्बन्ध में पुलिस ने तीन लोगो के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपों की जाँच शुरू कर दी है | जो तत्व आएंगे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी |




