पैरा खिलाड़ियों का बीएल एग्रो ने किया सम्मान, जापान में देश के लिए जीते थे कई गोल्ड मेडल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। जापान में आयोजित 5वें एशियाई पैरा गेम्स में देश का मान बढ़ाने वाले उत्तर प्रदेश के पैरा खिलाड़ियों को बीएल एग्रो और उत्तर प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण समेत कुल 16 पदक हासिल किए।

 

बरेली स्थित बीएल एग्रो स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में 13 खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके जज्बे और उपलब्धियों को सलाम किया गया।

18 से 24 अक्टूबर 2026 तक जापान के आइची-नागोया में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, हाई जंप, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, पैरा आर्चरी, पैरा टेबल टेनिस और पैरा बैडमिंटन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सोर्स।न्यूज वोक्स

 

समारोह में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार, पैरा पावरलिफ्टिंग के चेयरमैन जेपी सिंह, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष सुमति मिश्रा, बीएल एग्रो के चेयरमैन डॉ. धनश्याम खंडेलवाल और मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष खंडेलवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों की ओर से प्रस्तुत देशभक्ति गीत ‘मां तुझे सलाम’ से हुई।

सोर्स।न्यूज वॉक्स

जेपी सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता दूसरे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। आशीष खंडेलवाल ने कहा कि पैरा खिलाड़ियों की उपलब्धियां दृढ़ संकल्प, अनुशासन और इच्छाशक्ति की मिसाल हैं। प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें उचित अवसर देने के लिए बीएल एग्रो प्रतिबद्ध है। सुमति मिश्रा ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia