
दैनिक राशिफल ,मंगलवार -27-जुलाई–सन2021
पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप, यूट्यूब, 91+9837235505.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- आज लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, दोपहर तक अचानक लाभ और अचानक हानि के योग बार-बार बन सकते हैं, दोपहर बाद का समय लाभकारी रहेगा.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- व्यापारी की स्थिति में सुधार, सरकारी कामकाज के लिए आज का दिन अच्छा है. दोपहर तक मानसिक चिंताएं परेशान करेंगीं. दोपहर बाद व्यापार में सुधार अधिकारी वर्ग की अनुकूलता प्राप्त होगी.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – पूर्व समय में किया गया पुण्य कर्मों के प्रभाव से आज का दिन अच्छा बीत सकता है. कचहरी संबंधी कार्य में उलझन हो सकती है. दोपहर बाद समय ठीक रहेगा.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- स्वास्थ की दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है मानसिक परेशानी होगी. प्रयास करने पर अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. दोपहर बाद प्राप्त धन खर्च होने की प्रबल संभावना है. और पुनः जेब खाली हो जाएगी.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- आज का दिन सामान्य शुभ बीतेगा, जो जातक विवाह के योग हैं उनको विवाह के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं विवाह की बात चलेगी. ट्रांसपोर्ट से जुड़े जातकों के लिए दोपहर तक का समय अच्छा है कई आर्डर मिल सकते हैं.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा नहीं है धन का अभाव बना रहेगा यदि कोई धन प्राप्त हो रहा है तो वह प्राप्त होते होते रह जाएगा. राहु के कारण भाग्य में अवरोध रहेगा दोपहर बाद स्थिति में सुधार परंतु कर्ज लेने की स्थिति बनी रहेगी.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- मित्रों का सहयोग मिलेगा व्यापार की स्थिति अच्छी है, शिक्षा और ज्ञान वर्धन के लिए विद्यार्थी वर्ग को आज का दिन अच्छा रहेगा. प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता. संतान /मित्र के हित चिंतन में समय बीतेगा.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – अधिकांश समय सार्वजनिक क्षेत्र के कार्यों को करने अथवा घरेलू व्यवस्थाओं को सुधारने में वीतेगा.
दोपहर तक मूत्र संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं दोपहर बाद का समय लगभग ठीक है. परंतु आज दिन में हल्का सा कोई तनाव, एक बार मिल सकता है.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- आज परिश्रम का दिन है परिश्रम के प्रभाव से कई काम बन सकते हैं दोपहर तक कर्ज / रोग से मन परेशान रहेगा. दोपहर बाद छोटे भाई बहन का सहयोग मिलेगा.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- धन प्राप्ति की दिशा में किया गया प्रयास सफल होंगे. मित्र या संतान के कारण मन परेशान हो सकता है. दोपहर बाद का समय अच्छा है वाणी का प्रभाव बना रहेगा.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- आज का दिन लगभग सामान्य रहेगा, दोपहर तक पेट दर्द या घर के क्लेश से परेशान रहेंगे. दोपहर बाद का समय ठीक है. राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का समय उत्तम रहेगा.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता संतान की ओर से मन परेशान रह सकता है. छोटे भाई बहन का सहयोग मिलेगा. पैसे की तंगी से मन परेशान हो सकता है. कर्ज लेने जैसी स्थिति बनेगी.
विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ




