

यूपी की बरेली पुलिस ने सेना भर्ती में पास करवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का मिलिट्री इंटेलीजेंस बरेली एवं मिलिट्री इंटेलीजेंस कामटी महाराष्ट्र की सूचना पर पर्दाफाश कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में महेन्द्रपाल पुत्र सोमपाल, राहुल शर्मा पुत्र पवन कुमार , शुभम पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी वसई थाना शाही जनपद बरेली से है । पुलिस के मुताबिक
16 सितंबर को वादी लवलेश कुमार यादव पुत्र स्व० गार्डसमैन हवलदार रामबरन यादव ग्राम जमरेही नाथ पो० कमासिन थाना कमासिन तहसील तबेस जिला बांदा हाल निवासी बिजली खेड़ा नहर के पास बांदा थाना शहर कोतवाली जिला बांदा ने तहरीर सूचना दी थी कि वह BRIGADF OF THE GUARDS Regimental Centre में सेना भर्ती देखने आया था। सेना भर्ती में पास कराने के नाम पर मो0 नं0 7409097285 के धारक द्वारा धोखाधडी से 20,000 रू0 अपने खाते में ट्रांसफर कराकर ठग लिये है। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पुलिस विवेचना के क्रम में मिलिट्री इंटेलीजेंस बरेली व मिलिट्री इंटेलीजेंस कामटी महाराष्ट्र की सूचना पर 17 सितंबर को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंकज पंत , निरीक्षक अपराध कोतवाली शाहिद अली ने संघन चैकिंग अभियान चलाकर सेना भर्ती में पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीनों अभियुक्त को पंचम होटल से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग सेना भर्ती केन्द्र के आस पास भर्ती देखने आये अभ्यर्थियों के मो०नं० प्राप्त कर उनसे सेना भर्ती में पास कराने के नाम पर धोखाधड़ी से पैसे ले लेते है जबकि उनकी सेना में कोई जान पहचान नहीं है और न ही उन्होंने किसी को सेना में भर्ती कराया है। वह लोग सेना भर्ती के नाम पर पैसा लेकर ठगी कर लेते है।
एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने बताया कि एक वादी ने शिकायत की थी कि उसके साथ सेना में भर्ती के नाम पर ठगी हुई है। पुलिस ने मिलिट्री इंटेलीजेंस बरेली एंव महाराष्ट्र की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और अधिक जानकारी जुटाने के लिएआरोपियों से पूछताछ कर रही है।




