
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सिपाही के आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है | पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट करके स्थानीय पुलिस पर मामले को रफा दफा करने का आरोप लगाया है | अमिताभ ठाकुर ने एडीजी जोन बरेली , डीजीपी को ट्वीट करके सिपाही के लिए न्याय की मांग की है | पूर्व आईपीएस अमिताभ ने कहा है कि पुलिस अविलंब इस मामले में समुचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर सिपाही व उसके परिवार को न्याय दे | गौरतलब है कि आईपीएस ने अपने ट्वीट के साथ वीडियो के साथ ट्वीट करके सभी का ध्यान इस मामले की ओर खींचा है |

जानिए क्या था पूरा मामला
पीलीभीत में डायल 112 पर तैनात सिपाही जितेंद्र ने शनिवार दोपहर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली | मामले की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया | सिपाही ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो वायरल किया था | पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिपाही जितेंद्र 2016 बैच का सिपाही था | वह मूलरूप से शामली जिले का रहने वाला था |

रविवार दोपहर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सिपाही जितेंद्र ने रोते हुए विभाग पर कई आरोप लगाए थे और खुद को विभाग से प्रताड़ित होने की बात कहकर आत्महत्या की बात कही थी | इसके बाद सिपाही ने बरखेड़ा के चौपाल सागर के पास खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली| जैसे मामले की जानकारी पुलिस के आलाधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया | सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया |
देखिये यह वीडियो




