
बरेली | सैंथल में ससुर की तबियत बिगड़ने पर ऑक्सीजन के इंतजाम के लिए निकले एक दामाद की सड़क हादसे में मौत हो गई | बताया जाता है कि बीमार ससुर को ऑक्सीजन नहीं मिलने के चलते ससुर की मौत हो गई | परिवार में अचानक दो मौतों से मृतकों के घर में मातम पसरा है | परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है | जानकारी के मुताबिक सैंथल में नई बस्ती निवासी अल्ताफ खां (65 )की काफी दिनों से तबियत ख़राब चल रही थी | परिजन अल्ताफ का घर पर रखकर इलाज करा रहे थे | अचानक जब अल्ताफ की तबियत ज्यादा ख़राब हुई तो डॉक्टर ने अल्ताफ के गिरते हुए ऑक्सीजन के लेवल को देखते हुए ऑक्सीजन की जरुरत बताई | सैंथल में रहने वाला दामाद शकील अपने ससुर अल्ताफ के लिए ऑक्सीजन के इंतजाम में जुट गया | लेकिन स्थानीय स्तर पर अल्ताफ के लिए ऑक्सीजन का इंतजाम नहीं हो सका | इसके बाद शकील अपने सेल सरफराज के साथ ऑक्सीजन के इंतजाम के लिए सैंथल से बरेली के निकल के लिए निकल पड़ा | नैनीताल हाइवे पर आलमपुर के पास एक तेजरफ्तार कार ने टेम्पू को टक्कर मार दी जिसमें शकील (40 ) गंभीर रूप से घायल हो गया बाद में शकील की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई | वही ऑक्सीजन नहीं मिलने के चलते शकील के ससुर अल्ताफ की भी घर में मौत हो गई | परिवार में अचानक दो लोगो की मौत से परिवार सदमे में है | शकील की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है | कस्बे में हुई घटना को लेकर हर कोई अपना दुःख जता रहा है |




