सबसे पहले जाने अपना राशिफल : हनुमान जी की कृपा से आज सर्वार्थ सिद्धि योग में किसको होगा लाभ

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

दैनिक राशिफल, दिन मंगलवार

मंगलवार -06-जुलाई -सन2021 ईसवी. द्वादशी तिथि,कृष्ण पक्ष,आषाढ़ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
कृतिका 15:43 तक तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा वृषभ राशि में. आज है सर्वार्थ सिद्धि योग क्रय विक्रय हेतु.
*- जिन्होंने कल एकादशी का व्रत किया था द्वादशी तिथि में आज उन्हें नित्य कर्म स्नान आदि के उपरांत- पूजा पाठी ब्राह्मण को दान करना चाहिए. विदेश में बैठे भारतीय भारतीय ब्राह्मण को डिजिटल दान भी कर सकते हैं.

**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप 91+9837235505.

मेष राशि-  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- धन प्राप्ति के लिए आज दिन अच्छा है, परंतु धन प्राप्ति में भाषा का ध्यान रखें भाषा खराब हो सकती है. दोपहर तक परिश्रम की अधिकता रहेगी शाम को धन प्राप्ति के योग बनते हैं.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है. मृत्यु भाव में केतु ग्रह चल रहा है छिपे हुए रोग संभव हैं.

 वृषभ राशि-  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- आज का दिन मिलाजुला रहेगा आज अपनी बुद्धि पर नियंत्रण करना आवश्यक है भटकाव आ सकता है जिसके कारण मानसिक क्लेश भी हो सकता है. सूर्योदय से दोपहर तक धन प्राप्ति के साधन बन सकते हैं.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, आपकी राशि में राहु चल रहा है गलत संगति से बचें अन्यथा तनाव मिल सकता है.

 मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – खर्च की अधिकता के कारण मन तनावग्रस्त हो सकता है, बाहरी क्षेत्रों से व्यापार करने वालों को व्यापार के नए आर्डर प्राप्त हो सकते हैं. क्रोध से बचें. कोर्ट कचहरी के तारीख पर धैर्य से काम लें.
विशेष -आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है .आपकी राशि से शनि आठवें भाव में है, इसको शनि की ढैया कहते हैं.

 कर्क राशि-  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- अचानक झटके से लाभ हो सकता है. किसी मित्र के द्वारा तनाव मिले. खर्चे की अधिकता रहेगी शाम के समय कुछ लाभ हो सकता है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा ग्रह है, आपकी 8वीं में बृहस्पति चल रही है. कर्ज हो सकता है.

 सिंह राशि-   मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- सरकारी नौकरों के लिए आज का दिन मिलाजुला अनुभव वाला रहेगा काम अच्छा होगा परंतु अधिकारी वर्ग आप से संतुष्ट नहीं रहेगा. ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले व्यापारी आज नए अनुबंध प्राप्त कर सकते हैं.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है . राहु व्यापार स्थान पर है. दुकान को नजर लग सकती है.

 कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- भाग्य की प्रबलता से कई कार्य बनेंगे यदि दिन की शुरुआत आप मंदिर जाने से करते हैं तो दिन अच्छा बीतेगा. अन्यथा प्रत्येक कार्य उलझकर बनेगा. व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है शाम को कुछ लाभ हो सकता है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है. छठी व्रत पर चल रही है कर्ज हो सकता है.

तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता भागदौड़ बहुत अधिक रहेगी परंतु उस अनुपात में आमदनी नहीं होगी. पूजा-पाठ और सूर्य की उपासना से कुछ अच्छा होगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है .आपकी राशि से चौथे भाव में शनि चल रहा है उसको शनि की ढैया कहते हैं .

 वृश्चिक राशि-   (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – आज का दिन मिलाजुला रहेगा कुछ कार्य परेशानी देने के बाद बनेंगे. हल्का मानसिक तनाव आज बना रहेगा. छोटी यात्रा हो सकती है. शाम का समय अच्छा रहेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, आपकी राशि में केतु ग्रह है छुपे हुए रोगों और शत्रुओं से मानसिक तनाव मिलता रहेगा.

 धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- छिपे हुए रोग और छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है आज खर्चे की अधिकता होगी बीमारी इत्यादि में भी धन लगेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. शाम को टेंशन भी मिलेगी.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु है. छठे भाव का राहु गुप्त शत्रु से कष्ट दे सकता है. शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है.

 मकर राशि-   (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- मित्रों का सहयोग मिलेगा लाभ के लिए दिन अच्छा है संतान की ओर से चिंतित रहेंगे. खराब किस्म के मित्रों से दूरी बनाकर रखें. शाम का समय अच्छा रहेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है शनि की साढ़ेसाती का द्वितीय चरण चल रहा है.

 कुंभ राशि-   (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- आज घर में किसी बात को लेकर तनाव मिल सकता है सार्वजनिक क्षेत्र में गतिविधियों में भी समय बीतेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. शाम का समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता. हल्का तनाव मिल सकता है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है . शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है.

मीन राशि-  (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- आज परिश्रम की अधिकता रहेगी छोटे भाई बहन और नौकरों का सहयोग मिलेगा घरेलू कामकाज को करने में ही समय बीतेगा.
विशेष -आपकी राशि का स्वामी गुरु ग्रह है आपकी 12वीं बृहस्पति चल रही है. स्वास्थ्य में धन खर्च. कर्ज बढ़े.

विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
 पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505.
8218373975. हरि ॐ

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment