
उत्तर प्रदेश सरकार के 30 करोड़ पौधे लगाए जाने के अभियान के अंतर्गत शनिवार को शाहजहांपुर में प्रदेश सरकार में वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने नगर शाहजहांपुर में ककरा कला क्षेत्र में नगर निगम द्वारा शमशान भूमि के सौंदर्यीकरण कराये जाने के कार्य को वृक्षारोपण करके शुभारम्भ किया। नगर निगम के सौजन्य से शमशान भूमि में 9 सौ पौधे रोपित किये गए कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री के साथ जनपद के सांसद अरुण कुमार सागर दर्जा राज्य मंत्री सुरेंद्र नाथ बाल्मीकि महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता सहित जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह पुलिस अधीक्षक एस आनंद वन अधिकारी आदर्श कुमार नगर आयुक्त सन्तोष शर्मा अपर नगर आयुक्त एस के सिंह व वन क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर एस के गौतम सहित अन्य अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया । कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में हरित क्रांति को बढ़ावा देते हुए इस वर्ष जुलाई माह में 4 जुलाई को पूरे प्रदेश में 25 करोड़ व 30 जुलाई तक 30 करोड़ पौधे रोपित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है आज इसी अभियान के तहत उनके द्वारा भी नगर के ककरा कला क्षेत्र की शमशान भूमि में नगर निगम द्वारा किये जा रहे सौन्दर्यकरण के दौरान बेकार पड़ी भूमि को उपजाऊ बना कर उन पर 9 सौ पौधे रोप कर वृक्षा रोपण जनआंदोलन 2021 की शुरुआत की है उन्होंने बताया कि एक समय मे नगर का ककरा कला क्षेत्र नगर में होते हुए भी बेहद बदतर हालात में था लेकिन उनके द्वारा किये गए कार्यो से आज इस क्षेत्र में एक जैविक पार्क , इलेक्ट्रानिक बस स्टेशन एक पुल सहित अन्य विकास कार्य कराकर इसकी सूरत बदलने का कार्य किया है जिससे यहां की जमीनों के रेट बड़े है और लोगो का विकास हुआ है उन्होंने बताया कि एक माह के अंदर इसी क्षेत्र में नगर निगम कार्यलय की नींव भी रख दी जाएगी । और ककरा क्षेत्र के पीछे से गुजरी गर्रा नदी के किनारे पूरे दो किलोमीटर क्षेत्र में बांस के पौधों की बाड़ लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है जिससे आने वाले समय मे एक सुखद अनुभव होगा ।




