शाहजहांपुर :बकरीद पर बकरों के दामों ने छुआ आसमान, 27 लाख के बकरे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा

शाहजहांपुर । बकरीद पर लोग बकरों की कुर्बानी कर ईद उल अजहा को बड़ी शिद्दत से मनाते हैं। इस दौरान बकरीद से पहले लोग बकरों को बाजारों से खरीद कर घर में पालते हैं। ऐसे में बकरी बेचने वाले व्यापारी अपने बकरों में अल्लाह की आयते दिखाकर बकरों की ऊंची बोली बोल कर मोटी कमाई कराने की जुगत में है। यह लोग अपने बकरों की मुंह मांगी कीमत लगा रहे हैं ताकि बकरीद पर मोटी कमाई की जा सके। ऐसा ही मामला शाहजहांपुर मे आया है जहां एक विक्रेता ने अपनी बकरी की कीमत 27 लाख लगाई है। जहां उसने दावा किया है कि उसकी बकरी के शरीर पर ना केवल अल्लाह लिखा है बल्कि कई आयते लिखी हुई हैं।
शाहजहांपुर :बकरीद पर बकरों के दामों ने छुआ आसमान, 27 लाख के बकरे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा

बकरीद पर हर मुस्लिम के घर बकरे या पशु की कुर्बानी दी जाती है। ऐसे में लोग पहले से ही बाजारों से बकरों को खरीदकर उन्हें पालते हैं। ऐसे में बकरी को बेचने वाले व्यापारी अपने बकरो पर अल्लाह की आयतों को दिखाकर ऊंची बोली बोल रहे हैं ताकि उनको बकरीद पर मोटी कमाई मिल सके। कटरा कस्बे में ऐसा ही बकरी की चर्चाएं हैं जहां बकरी के मालिक ने अपनी बकरी की कीमत 27 लाख लगाई है। उसका कहना है कि 20 लाख रुपए तक बकरी की कीमत लग चुकी है। उसने दावा किया है कि उसकी बकरी की शरीर पर ना केवल अल्लाह लिखा है बल्कि कुरान की आयतें भी लिखी हुई है। दरअसल शाहजहांपुर के बकरी विक्रेता उत्साहित दिख रहे हैं उनका कहना है कि आमतौर से बकरी,बकरे की कीमत 5000 से 10000 के बीच होती है लेकिन जब इन बकरों के शरीर पर अल्लाह या कुरान की कोई आयतें लिखी हुई होती हैं तो उन बकरों की मुंह मांगी कीमत मिलती है। अल्लाह लिखा हुआ बकरे की कुर्बानी सबसे बढ़िया मानी जाती है। ऐसे में बकरों की बिक्री करने वाले व्यापारी अपने चितकबरा बकरों पर कुरान ही कुछ आयते थे दिखाकर अपने वीडियो वायरल कर उनकी कीमत लगाने की जुगत में लग गये हैं।

शाहजहांपुर :बकरीद पर बकरों के दामों ने छुआ आसमान, 27 लाख के बकरे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा
ऐसा ही मामला कटरा कस्बे मे देखने को मिला है जहां बकरी विक्रेता ने 27 लाख रुपए की कीमत दिखा कर अपनी बकरी को चर्चा में ला दिया है।चितकबरी बकरे और बकरी विक्रेताओं के लिए मुफीद साबित होते हैं। वह कुछ ना कुछ ऐसा प्रचार प्रसार करते हैं ताकि उनके बकरों की कीमत ऊंची मिल सके।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment