शाहजहांपुर :फर्जी आईएएस एसपी पर बना रहा था दवाब , आरोपी गिरफ्तार

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

फर्जी आईएएस के बारे में प्रेस को जानकारी देते हुए एसपी एस आनंद

कमलेश शर्मा 

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में  पुलिस ने फर्जी आईएस को गिरफ्तार किया है। जो खुद को मध्य प्रदेश का अपर मुख्य सचिव गृह बताकर एसपी पर रेप के आरोपी को छोड़ने का दबाव बना रहा था। पकड़ा गया फर्जी आईएएस बिहार का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस फर्जी आईएस से कड़ी पूछताछ कर रही है।

 जानकारी के मुताबिक  गुरूवार  शाम पुलिस अधीक्षक के सीयूजी नंबर पर एक कॉल आई थी । जिसमे  बात करने वाले व्यक्ति खुद को मध्य प्रदेश का अपर मुख्य सचिव गृह बताया। खुद को मध्यप्रदेश कैडर का आईए एस बताने वाले नें जलालाबाद थाने में चल रहे बलात्कार के एक मामले में दो आरोपियों को छोड़ने के निर्देश दिए, साथ ही जांच बदलने के भी निर्देश दिए। बोलचाल में शक होने पर पुलिस अधीक्षक ने फोन नंबर और लोकेशन की जांच कराई तो फर्जी आईए एस की लोकेशन शाहजहांपुर में ही मिली। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने किरण कुमार चंदेल नाम के युवक को गिरफ्तार किया|

 

चंदेल  बिहार के कैमूर जिले का रहने वाला है। पूछताछ पता चला की किरन कुमार चंदेल थाना जलालाबाद के रहने वाले प्रवेश कश्यप का दोस्त है। प्रवेश कश्यप रेप के मामले में आरोपी है। जिसे छुड़ाने की पैरवी फ़र्ज़ी आईएएस द्वारा की जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने फर्जी आईएएस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस बात की कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि फर्जी आईएस ने अब तक किन-किन लोगों को फोन के जरिए धमकाया है।
एसपी शाहजहांपुर एस आनंद ने बताया कि कल रात सीएम की वीसी चल रही थी | इसी दौरान उनके सीयूजी नंबर पर कॉल आई , जिसके बारे में उनके पीआरओ ने बताया |

पीआरओ ने बताया कि फोन पर बात करने वाला खुद को एमपी का आईएएस बता रहा है और जलालाबाद थाने में रेप के आरोप में बंद दो आरोपियों को छोड़ने की बात कह रहे है | इसके बाद उन्होंने खुद बात की और शक होने पर लोकेशन पता कराई गई तो लोकेशन जलालाबाद की निकली जबकि बातचीत में कहा कि वह भोपाल से बोल रहा है | उसने बताया कि एमपी में उसके पास कई विभाग है | जब यह तय हो गया की यह आईएएस नहीं है इसके बाद इस्पेक्टर जलालाबाद को मामले के सम्बन्ध में निर्देश दिए गए | बाद में फर्जी आईएएस के साथ उसके एक अन्य  सहयोगी वीरेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment