शादी वाले घर मे आग लगने से 7 लोग गंभीर रूप से झुलसे

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:


रिपोर्ट- सौरभ दुबे

इटावा । शादी वाले घर में सिलेंडर से आग लगने के चलते 7 लोग आग की चपेट में आकर घायल हो गए । वही दूल्हे के नजदीकी रिश्तेदारों का घर का सारा सामान जलकर भी राख हो गया । घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । जिसमें से चार रिश्तेदारों की हालत गंभीर होने पर सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया ।जानकारी के मुताबिक इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत शांति कॉलोनी में शादी वाले घर में उस समय भगदड़ मच गई जब सुबह महिलाएं खाना बना रही थी और अचानक सिलेंडर में भीषण आग लग गई जिसमें दूल्हे की दादी नानी मौसी व अन्य सगे संबंधी आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिसमें चिकित्सक द्वारा जांच उपरांत चार लोग जो कि गंभीर रूप से घायल थे उनको सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान के लिए रेफर कर दिया गया बाकी तीन घायलों का इलाज जिला अस्पताल में सुचारु रुप से चालू कर दिया गया है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment