
बरेली | बहेड़ी में शादी में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहे एक बाइक सवार को अज्ञात कैंटर ने टक्कर मार दी | जिसके चलते बाइक सवार की मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठी 14 वर्षीय किशोरी भी इस घटना में घायल हो गई | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया साथ ही घायल किशोरी को इलाज के अस्पताल भी भिजवा | जानकरी के मुताबिक पीलीभीत ज़िले के थाना जहानाबाद के डंडिया गांव निवासी 45 वर्षीय बुद्धसेन बीते रोज़ अपने परिवार सहित शादी के कार्यक्रम में शामिल होने बहेड़ी के ग्राम उनई मकरूका आए थे | वह बृहस्पतिवार सुबह वापस अपने घर डंडिया जाने को बाइक से निकले थे | बाइक पर बुद्धसेन के साथ मे उनके परिवार की दो युवती भी थीं | बताया जाता है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के नारायण नगला रोड स्थित मंडी समिति के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया | आनन-फानन में उन्हें सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | वहीं इस हादसे में बाइक पर बैठी 14 वर्षीय मीनाक्षी घायल हो गई जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है उधर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है |




