रामपुर : दिल्ली से नैनीताल घूमने जा रहे युवक हादसे के हुए शिकार, चार की मौत

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

मुज्जसिम खान

उत्तर प्रदेश के रामपुर में रविवार तड़के सुबह एक कार नाले में गिर जाने के चलते चार लोगो की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक कार में सवार सभी युवकों की दम घुटने से मौत हो गई थी । पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से किसी तरह कार को नदी से निकलवाया और उसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के रहने वाले सोनू, राजेन्द्र , मनोज जैन, दीपक कुमार, दिल्ली से नैनीताल घूमने जा रहे थे। जैसे युवक रामपुर के गंज थाना क्षेत्र में पहुंचे तभी वह हादसे के शिकार हो गए। सभी मृतक गारमेंट्स की फैक्ट्री में काम किया करते थे। एसपी ग्रामीण संसार सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे गंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार नाले में गिर गई है। इस घटना में चार लोगों की मौत हुई है। सभी दिल्ली के रहने वाले है। जानकारी के मुताबिक सभी मृतक कार में सवार होकर दिल्ली से नैनीताल घूमने के लिए निकले थे। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिए है साथ ही घटना की जानकारी परिवार को भिजवा दी है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज