बदायूं में ग्रामीण का दुस्साहस :  विद्युत चोरी रोकने गए विद्युत टीम पर हमला, अवर अभियंता सहित 4 लोग  घायल 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:


पंकज गुप्ता 

बदायूं |  शनिवार को बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव बनगढ़ में विद्युत चोरी रोकने के अभियान के अंतर्गत अवर अभियंता सतीश चंद्र अपनी टीम के साथ एजाज के घर के दरवाजे के ऊपर से अवैध रूप से केवल गुजर रही थी अवर अभियंता ने मकान मालिक एजाज से उनका नाम से कनेक्शन होने की बात पूछी। मकान के ऊपर केबिल गुजर रही है घर में समरसेविल बिजली की फिटिंग सब दिखाई दे रही थी। इस बात से अवर अभियंता और मकान मालिक के बीच नोकझोंक हो गई। उसके बाद अवर अभियंता चेकिंग करते हुए अपनी टीम के साथ छत पर पहुंच गए। फिर किसी बात को लेकर एजाज और उसके साथियों ने विघुत विभाग की टीम पर हमला बोल दिया और मारपीट कर दी। जिसमें अवर अभियंता सतीश चंद्र, अवर अभियंता  विश्वनाथ सिंह, संविदा कर्मी लाइनमैन हनी चंद्रा, अजय पाल सिंह समेत चार लोग घायल हो गए। अवर अभियंता का पैर टूट गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य लोग फरार हो गये।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज