

मुजस्सिम खान
गुरु का नाम आते ही शिष्य को अपने मन में अपना उज्जवल भविष्य नजर आने लगता है वहीं हम गुरु के अथक प्रयासों के बाद ही एक कामयाब इंसान बनकर इस समाज में रुतबा पाते हैं रोजगार पाते हैं और छोटे से लेकर बड़े-बड़े पद पाते हैं मतलब यह कि एक कामयाब इंसान के पीछे उसके गुरु का बहुत बड़ा हाथ होता है लेकिन जब कोई गुरु इस पाक रिश्ते को कलंकित कर दे तो यह रिश्ता जार जार हो जाता है । रामपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां गुरु ने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी शिक्ष के साथ अश्लील हरकतें की हालांकि उसकी यह हरकतें कैमरे में कैद हो गई और वायरल भी हो जिसके बाद गुरु घंटाल को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद जेल भी भेज दिया है|
अध्यापक की अश्लील हरकत का वीडियो हुआ वायरल
रामपुर के एक नामचीन स्कूल दयावती मोदी एकेडमी में आलोक सक्सेना अध्यापक के रूप में कार्यरत है इसके अलावा वह सिविल लाइन थाना अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी में कोचिंग में चलाता है जहां पर काफी बच्चे ट्यूशन लेने आते हैं इन दिनों अध्यापक आलोक की काले करतूत से भरा एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वह ग्यारहवीं क्लास की एक छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करता हुआ नजर आ रहा है वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए हैवान अध्यापक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है साथ ही उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है ।
पुलिस ने परिजन की शिकायत पर आरोपी को जेल भेजा
अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह के मुताबिक थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना सिविल लाइन पर एक तहरीर दी उसकी बेटी कक्षा 11 की छात्रा है और वह एक कोचिंग में पढ़ने जाती है कोचिंग में टीचर है आलोक कुमार सक्सेना उनके द्वारा उनकी पुत्री के साथ अश्लील हरकत की गई मना करने के बाद भी जबरन उसके मुंह पर टीचर ने केक लगाया इस संबंध में 354 और पास्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे के विधिक कार्रवाई की जा रही है।




