रामनगर मे एंबुलेंस ने किसान को मारी टक्कर, घटना में मौत परिवार में मचा हडकंप

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली।आंवला के रामनगर मे गेहूं की कटाई करने जा रहे जा रहे 35 वर्षीय एक युवक को एम्बुलेंस ने पीछे से ठोक दिया  जिसके चलते उसकी  मौके पर ही मृत्यु हो गई। एंबुलेंस चालक एंबुलेंस लेकर सिरौली की तरफ फरार हो गया बाद में जानकारी होने पर एम्बुलेंस को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

सोमवार को सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि रामनगर निवासी प्रमोद 35 बर्ष सुबह आसपास गेहूं की कटाई करने खेत पर जा रहा था। लक्ष्मणपुर तिराहे के पास रामनगर अस्पताल से एम्बुलेंस डिलीवरी लाने के लिए सिरौली की तरफ जा रही थी बताते हैं इस एंबुलेंस का पायलट इस पर नहीं था साथ रहने वाले ईएमटी एंबुलेंस खुद चला कर ले जा रहा था।

 

 

मृतक प्रमोद सड़क किनारे पटरी पर पैदल जा रहा था तभी एंबुलेंस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और प्रमोद गेंद की तरह काफी ऊंचा उछल कर खेत में जा गिरा और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। चालक एंबुलेंस लेकर फरार हो गया ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और हरदासपुर से वापस लाकर उसकी जमकर मारपीट की बाद में रामनगर पुलिस चौकी पर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के पिता की ओर से पुलिस को तहरीर दी है।

 

 

इस मामले में रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मियों से जब पूछा गया इस एंबुलेंस को चलाने की परमिशन ईएमटी को क्यों दी गई। इस मामले पर सभी ने चुप्पी साध ली। पुलिस ने मृतक प्रमोद का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता मलखान यादव का कहना प्रमोद कुमार पर दो बच्चे है जिसमें एक 8 वर्ष और दूसरा पांच वर्ष का है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment