यूपी में सरकार ने 10 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन , आवश्यक सेवा देने वाली संस्थाओं को भी  लेना होगा E -PASS 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए बुद्धवार को सरकार ने चार दिन का लॉकडाउन बड़ा दिया है | सूबे में अब सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉक डाउन रहेगा | सरकार ने दो दिन पहले भी लॉक डाउन बढ़ाया था |  वही  प्रदेश में लॉकडाउन के बीच सरकार ने गाइडलाइन जारी की है।  आवश्यक वस्तुओं के आवागमन के लिए ई-पास जारी  होने के  साथ ही आवश्यक वस्तुओं की सेवा देने वाली संस्थाओं को भी पास लेना होगा। आमजन  चिकित्सा सेवा लेने के लिए ई-पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
यूपी में सरकार ने 10 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन , आवश्यक सेवा देने वाली संस्थाओं को भी  लेना होगा E -PASS 

मुख्यमंत्री हेल्पनंबर 1076 पर आवश्यक वस्तुओं की सेवा नहीं मिलने पर  शिकायत भी की जा सकती  हैं। ऑनलाइन आवेदन  के लिए  rahat.up.nic.in पर  जाना होगा इसके बाद ई पास जारी हो सकेगा | गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के चलते लोग बड़ी संख्या में सक्रमित हो रहे है साथ ही मर भी रहे है | एटा में कोरोना संक्रमित होने से एसपी क्राइम राहुल कुमार की मौत हुई है | बीते दिन भी गौतमबुद्ध नगर  में भी कोरोना संक्रमित होने के चलते सिपाही अंकित  तमार की मौत भी हुई थी | अंकित मेरठ के शामली का रहने वाला था | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज