युवती का अश्लील वीडियो हुआ वायरल , पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश में जुटी 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

युवती का अश्लील वीडियो हुआ वायरल , पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश में जुटी  राजकुमार 


बरेली | कैंट थाना क्षेत्र में एक युवती के अश्लील वीडियो बनाकर वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है | वीडियो वायरल होने की जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने कैंट थाने में मुख्य आरोपी सैफी के साथ अन्य तीन अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दज कराया है | पीड़िता की मां ने अपनी तहरीर में बताया है कि पिछले वर्ष उसकी बेटी सैफी नाम युवक के सम्पर्क में आ गई थी | इसके बाद युवक उसकी बेटी को बुखारा मोड़  के एक खेत पर ले गया और बलात्कार की घटना को अंजाम दिया साथ ही इस घटना का वीडियो अपने तीन साथियो के साथ बना लिया था | तबसे युवक उनकी बेटी को धर्मपरिवर्तन करने और शादी करने का दवाब बना रहा था | जब उसकी लड़की ने सैफी की शादी की बात नहीं मानी तो सैफी ने वीडियो वायरल कर दिया | पीड़िता ने अपनी तहरीर में इस बात का जिक्र भी किया है उसे मामले की जानकारी एक हिन्दू संगठन से हुई है | फिलहाल पुलिस ने धारा 376 ,आईटी एक्ट में सैफी सहित अन्य तीन लोगो पर मामला दर्जकर जाँच शुरू कर दी है | पुलिस का कहना है घटना के सम्बन्ध में मामला दर्जकर किया गया है | मामले की जाँच की जा रही है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज