
पंकजशर्मा
अलीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सकुशल व शान्ति पूर्ण और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसके लिये 12 सीओ, 25 थाना प्रभारी, 66 निरीक्षक, 512 उपनिरीक्षक, 2865 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 195 महिला आरक्षी, 293 रिजर्व आरक्षी की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा 4103 होमगार्ड व 25 पीआरडी जवान तैनात किये हैं।श्री नैथानी ने स्पष्ट निर्देश दिये है कि पंचायत चुनाव में यदि कोई ऐसा कार्य करता है जिससे शान्ति व कानून व्यवस्था प्रभावित होती है या आमजन को किसी प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने हेतु दबाव बनाता है या उसके स्वतंत्र मताधिकार के प्रयोग करने में बाधा उत्पन्न करता है तो ऐसे व्यक्ति के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कठोतम कार्यवाही की जायेगी। मतदान के लिये 8096 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में तैनात रहेंगे।
Author: cradmin
Post Views: 34




