मौलाना शहाबुद्दीन ने अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन से मिलकर उठाये मुस्लिमों के मुद्दे

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली / दिल्ली : तंजीम उलमा ए इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने दिल्ली में  जुमे की नमाज़ के बाद नवनिर्मित राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन  इकबाल सिंह  से मुलाकात की,  यह मुलाकात लगभग 1 घंटे तक चली | इस दौरान  मौलाना ने उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों के  मसाईल और उनकी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया|  मौलाना ने उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों पर हो रही ज्यादतियों  की बात कहते हुए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन से  दखल करने की गुजारिश  की  ,  मौलना ने उत्तर प्रदेश में खा़स कर धर्मांतरण के नाम पर मुसलमानों की गिरफ्तारियां , मॉब लिंचिंग, लव जिहाद के नाम पर फर्जी तरीके से प्रताड़ित करने के मामलों को  मौलाना ने प्रमुखता से रखा| वही चेयरमैन  इकबाल  सिंह में मौलाना द्वारा उठाये गए मुद्दों को गम्भीरता से लिया और आशवासन दिया कि अल्पसंख्यकों को रक्षा और सुरक्षा प्रदान की जायेगी| 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज